Spoken English Class 2, Exclamation Words

भावबोधक (Exclamation Words)

अंग्रेजी में मन के अलग-अलग भावों को प्रकट करने का अपना ही तरीका है। यह सरल भी है और सुन्दर भी। हैरानी, खुशी, दुख, नाराज़गी और भी दूसरे कई भावों को छोटे-छोटे वाक्यों व दो-तीन शब्दों में बहुत अच्छे ढंग से कहा जा सकता है। इन शब्दों और वाक्यों का हम आम बोलचाल में बार-बार प्रयोग कर सकते हैं।

1. वाह, वाह! Marvellous! 
2. शाबाश! Well done!
3. अति सुन्दर! Beautiful! 
4. अरे! Hey!
5. वाह! Wow! 
6. हे राम! My/Oh God!
7. आपने तो कमाल कर दिया! Wonderful! 
8. बेशक! Of course!
9. ईश्वर का धन्यवाद ! Thank God! 
10. ईश्वर की कृपा से! By God's grace!
11. खुदा आपको बरकत दे! May God bless you! 
12. आपको भी! Same to you!
13. बहुत बढ़िया! Excellent! 
14. बड़े दुख का समाचार! How sad!
15. बड़ी खुशी का समाचार! That is a good news! 
16. कितनी बड़ी विजय! What a great victory!
17. प्रभु मेरे! (आश्चर्य में) Good heavens!  
18. सुनिए! Hello! Listen!
19. फटाफट करिए! Hurry up, please! 
20. कितनी बुरी बात! How terrible!
21. कितने अपमान की बात है! How disgraceful ! 
22. बड़ी फिजूल बात है! How absurd !
23. उसकी इतनी हिम्मत! How dare he ! 
24. क्या खूब! How sweet !
25. कितना सुन्दर! How lovely ! 
26. ऐसा कहने की तुम्हें हिम्मत कैसे हुई! How dare you say that
27. प्यारे! Oh dear ! 
28. जल्दी चलो! Hurry up!
29. चुप रहिए! Quiet, please/Please keep quiet ! 
30. हां, ऐसा ही! Yes, it is !
31. सचमुच! Really! 
32. सच! Is it !
Related Article
33. धन्यवाद! Thanks! 
34. आपका धन्यवाद! Thank you!
35. भगवान का लाख शुक्र है! Thank God! 

Spoken English Class Online


36. यह दिन बार-बार आए! Many happy returns of the day!
37. आहा! मैंने मैच जीत लिया! Hurrah! I have won! 
38. आपके स्वास्थ्य के लिए! For your good health!
39. बधाई! Congratulations! 
40. कितनी बेहूदगी है! What nonsense!
41. कितनी शर्म की बात है! What a shame! 
42. कितनी दु:खद बात है! How tragic!
43. कितना सुखद आश्चर्य! What a pleasant surprise ! 
44. आश्चर्यजनक! Wonderful !
45. छिः छिः! How disgusting ! 
46. खबरदार! Beware !
47. कितने दुख की बात है! What a pity! 
48. कितनी बढ़िया सूझ है! What an idea !
49. आपका स्वागत है! Welcome sir! 
50. आपके स्वागत के लिए! Cheers !
51. क्या मुसीबत है! What a bother ! 
52. सावधानी से/संभल कर! Watch out !
53. कहीं नज़र न लगे! Touch wood ! 
54. अब चाहे जो हो! Come what may !

याद रखें (Remember)

  1. सामान्य वाक्य में जहां अल्पविराम (,) या पूर्ण विराम (|) लगता है, वहां भावबोधक वाक्य में विस्मयादिबोधक चिह्न (!) Exclamatory sign लगता है, जैसे - Really! Wonderful! आदि।
  2. लज्जा, दु:ख, आश्चर्य, हर्ष, क्रोध आदि अनेकानेक भावों को प्रकट करने के लिए What, How आदि शब्दों का प्रयोग होता है, जैसे - What a shame ! How wonderful! आदि।
  3. विस्मयादिबोधक वाक्य (Exclamatory sentence) बोलते समय ध्वनि में आश्चर्य आदि भावों का स्वर देना चाहिए।

0 Comments